कानपुर: गणतंत्र दिवस को लेकर कानपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जीआरपी और कमिश्नरेट बीडीएस टीम रही साथ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार 5 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी वा कमिश्नरेट की बीडीएस टीम और इंटेलीजेंस यूनिट के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे पुलिस ने डॉग स्वायर्ड टीम के साथ स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।