कानपुर: कानपुर में हो रहे इंटरनेशनल दंगल में पहुंचे डिप्टी सीएम, फिर शुरू की कमेंट्री
कानपुर में इंटरनेशनल दंगल हो रहा है।नेशनल मेडलिस्ट रोहतक की तन्नू और सोनीपत की शीतल आमने-सामने उतरीं। तन्नू ने सिर्फ 9 सेकेंड में शीतल को चित कर दिया। इसके अलावा, हरियाणा की स्वीटी ने रोहतक की कल्याणी को 30 सेकेंड में पटखनी दी।दंगल में पहलवान साक्षी मलिक भी पहुंची हैं।बिगुल बजाकर स्वागत किया गया। रविवार दोपहर 3:00 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कमेंट्री की।