अम्बाला: अंबाला में घर से भागी युवतीः रात को परिवार के साथ सोई, सुबह गायब मिली; परिजन बोले- कैश भी ले गई
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 अंबाला में युवती घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती खाना खाने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो गई थी, लेकिन रात को घर से कैश लेकर फरार हो गई। युवती कहां और किसके साथ गई, परिजनों को इसका सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत सौंप बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है।