अमरोहा: अमरोहा में खंडहर से नवजात का शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Amroha, Amroha | Dec 26, 2025 अमरोहा शहर के मोहल्ला कुरैशी में वासुदेव मार्ग पर एक बंद पड़े स्कूल के खंडहर में कल बीतीगुरुवार दोपहर एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के गले में दुपट्टा कसा हुआ था और शरीर पर जख्म तथा खून के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों ने शव को नोचा है।पुलिस के अनुसार, नवजात का गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को खंडहर में फेंका गया है।