शनिवार को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आगमन पर जिलेभर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। स्टेशन पर पहुंचते ही संघ के सभी सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत नारे लगाए। माहौल “शलभ भदौरिया जिंदाबाद” और “श्रमजीवी पत्रकार संघ अमर रहे के जयघोषों से गूंज उठा।