बालाघाट: आईटीआई बालाघाट के औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, विधायक अनुभा मुंजारे ने दिए निर्देश
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बालाघाट का औचक निरीक्षण शनिवार को कर संस्थान की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कई अनियमितताएं सामने आईं। आईटीआई भवन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए, वहीं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मि