बाह: पिनाहट में मृत सांड के दाह संस्कार को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल
थाना पिनाहट के अंतर्गत खिन्नी धर्म सिंह गांव के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे मृत सांड दफनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी। जमकर मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। हालत गंभीर हो