नानपारा: पंडित पुरवा जंगल के कार्यक्षेत्र में बाघ के हमले से भैंस की हुई मृत्यु, ग्रामीणों को एसएसबी ने किया सतर्क
पंडितपुरवा से लगभग 02 किलोमीटर दूर रुपैडिहा जंगल क्षेत्र में, बॉर्डर पिलर संख्या 655 से लगभग 500 मीटर भारतीय क्षेत्र की ओर, एक बाघ ने भैंस पर हमला कर दिया। भैंस के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक भैंस की मृत्यु हो चुकी थी। बाघ द्वारा भैंस के पिछले हिस्से को खा लिया गया था तथा भैंस का आधा शरीर घटनास्थल पर पाया गया।