गांव इस्माईल के प्रधान सुकरन सिंह के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन हाईवे में आ गई है लेकिन उनको मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है। जबकि और जगह मुआवजा ज्यादा दिया गया था। मांग है कि उसी तर्ज पर भी हमको मुआवजा मिलना चाहिए।