गौरिहार: पलटा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 72 मरीजों की जांच, 24 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
जनपद पंचायत गौरिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत पलटा के शासकीय माध्यमिक शाला में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड (चित्रकूट) द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किया गया। शिविर में 72 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 24 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रेफर किया गया।