झालरापाटन: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कलमोदिया के पास हादसा, एक दर्जन को झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल किया गया रैफर
झालावाड़ के कलमोदिया के समीप मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्राली में सवार करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। जिनमें से करीब एक दर्जन घायल लोगों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया है। सभी छीपाबड़ौद क्षेत्र के रहने वाले हैं।