झालरापाटन: झालरापाटन में चुनरी महोत्सव, मां चंद्रभागा को अर्पित की 71 मीटर लंबी चुनरी, श्रद्धालुओं ने पहुंचाया
सावन के अंतिम सोमवार की रात झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के तट पर चुनरी महोत्सव का आयोजन किया गया। पशुपतिनाथ सेवा दल के पंडित सुरेश शर्मा ने मंगलवार सुबह 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की इस कार्यक्रम में मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी को 71 मीटर लंबी विशेष चुनरी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इस चुनरी को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया।