मंगलवार शाम 4:00 बजे किसानों ने कृषि उपज मंडी में हंगामा कर दिया।मक्के के दाम किसानों को कम दिए जा रहे थे जिससे किसान नाराज हुए और किसानों ने मंडी में हंगामा कर दिया। किसानों का कहना है कि मंडी में व्यापारियों के द्वारा ओने पौने दाम में किसानों का मक्का खरीदा जा रहा है जिससे उनकी लागत तक खड़ी नहीं हो रही है प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस के बाद किसान माने।