बागीदौरा: भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा के कलिंजरा पहुंचते ही जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी की
भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा के कलिंजरा पहुंचते ही जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी कर श्रद्धाभाव से आज रविवार सुबह 11 बजे स्वागत किया। प्रतिमा के स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित कर भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था एवं भक्ति व्यक्त की। इस पावन अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री 108 सुधा सागरजी