गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उस चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया, जिसमें मकान का ताला तोड़कर अलमारी से नकद और ज्वेलरी चोरी की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से ₹25,000 नकद तथा एक प्लास (उपकरण) भी बरामद किया गया है।