कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को लगभग 5:00 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा लोग अपनी समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के बंगले पर पहुंचे थे।जहां उन्होंने सभी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।