चैनपुर: रामपुर हत्याकांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाये इस्तेहार,5 अगस्त तक सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
चैनपुर थाना कांड संख्या 124/2026 में फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर सोमवार को रामपुर स्थित घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक क्षितिज कुमार सोनी ने किया।