खालवा: पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, 11 साल में चौथी बार ऐसी गर्मी, धूल के बवंडर उठे
Khalwa, Khandwa | Apr 28, 2026 मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दबाव क्षेत्र परिवर्तन के कारण हवा का चक्रीय रूप से चलन से ऐसी स्थिति बनी। जिसकी वजह से एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है।लोकल सिस्टम के कारण शाम को बादल छा सकते हैं या हल्की हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है।