पंचकूला: कालका विधानसभा के लिए युवा नेता हरीश गुर्जर ने किया संकल्प पत्र जारी, कालका बाजार में बांटी कापियां
कालका विधानसभा से युवा नेता और कालका विधानसभा से भाजपा पार्टी से टिकट की मांग कर रहे युवा नेता हरीश गुर्जर के द्वारा कालका विधानसभा की समस्याओं को लेकर आज संकल्प पत्र जारी किया है। जानकारी देते हुए हरीश गुर्जर ने बताया कि कालका की समस्याओं को संकल्प पत्र में रखा गया हैं जिसमे नशा को खत्म करना, सड़को की समस्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार की बात की गई हैं।