अमरोहा: अमरोहा शहर में बिजनौर रोड पर कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हायर सेंटर रेफर, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jul 12, 2025 अमरोहा शहर में बिजनौर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। एक युवक की घुटने की हड्डी टूट गई व सिर में भी गंभीर चोट आई। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। मामले में कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।