झांसी: झांसी महानगर में निकला ताजिया का जुलूस, सदर बाजार, सीपरी बाजार, नौ नंबर में लगाई गई मिसिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
कर्बला के शहीदों की शहादत की याद मे झांसी महानगर में अकीदत और गमगीन माहौल के साथ ताजिये का भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के चप्पे-चप्पे से हजारों की संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग इस मातम में शरीक हुए, जिन्होंने इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद किया। सदर बाजार, सीपरी बाजार और नौ नंबर मे अकीदतमंदों के लिए मिसिल का इन्तिजाम किया गया।