फूलपुुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
सिकंदरा तिराहे पर बुधवार करीब 08 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थरवई थाना क्षेत्र की महिला के हाथ में गंभीर चोट आई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा।