चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग