ब्यावर: शादी सीजन में कमर्शियल गैस की किल्लत, नई व्यवस्था लागू: कार्ड और आवेदन पर मिलेगी अनुमति, शहर में 3 और ग्रामीण में
Beawar, Ajmer | Apr 17, 2026 ब्यावर। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी अनुसार शादी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत सामने आने लगी है। बढ़ती मांग को देखते हुए रसद विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि उपलब्ध स्टॉक का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक ने बताया कि जिन घरों में शादी समारोह है, उन्हें कार्यालय में शादी का कार्ड और आवेदन पत्र ज