स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर उसे वक्त हलचल मच गई जब जीटी एक्सप्रेस से जंतर मंतर में प्रदर्शन करने जा रहे तमिलनाडु के करीब 200 किसानों को पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन पर उतार लिया। इस दौरान ट्रेन के दो घंटे से अधिक समय तक खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। किसानों को बाद में बसों से नर्मदापुरम के एक गार्डन में ले जाया गया।