बालोद: सी-मार्ट में 1 जुलाई से कोसा और कॉटन वस्त्रों की प्रदर्शनी, 7 दिन तक खरीदारी का मौका
Balod, Balod | Jun 30, 2026 छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के हाथकरघा प्रभाग द्वारा 1 से 7 जुलाई तक सी-मार्ट, बालोद में सात दिवसीय 'कोसा एण्ड कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़' हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बुनकर और शिल्पकार अपने हाथों से तैयार किए गए कोसा एवं सूती वस्त्रों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे।