पिछोर: पिछोर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे पिछोर क्षेत्र के लोगों को आज गुरुवार को राहत मिली। दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था।तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे।आज हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।