लोहरदगा: आवासीय परिसर में लोहरदगा के निवर्तमान उपायुक्त को शांति आश्रम, सेवा भारती व सामाजिक प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
लोहरदगा के निवर्तमान उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण को उनके उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्यकाल के लिए बुधवार शाम करीब 3:30 बजे उनके लोहरदगा आवासीय परिसर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुकुल शान्तिआश्रम, सेवा भारती और समाजसेवी प्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र और आयुर्वेदिक सामग्री प्रदान की गई।