लोहरदगा: कुएं के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से बगड़ू के मजदूर की मौत, सदर अस्पताल में पीड़ित परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि
ज़िले के बगड़ू गांव निवासी चन्द्रप्रकाश उराँव पिता: स्वर्गीय सुखनाथ उराँव की बुधवार को मनरेगा के तहत कुआँ निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धँस जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल बुधवार सुबह 11:30 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.