मुरैना नगर: इस्लामपुरा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, मस्जिद के पास अफरा-तफरी, दमकल देरी से पहुंची, बड़ा हादसा टला
मुरैना शहर के इस्लामपुरा इलाके में मस्जिद के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई,जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल कर्मचारी ने बताया की संकरी गलियों के कारण थोड़ी देरी हुई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हजारों के नुकसान की आशंका है।