नवीनगर प्रखंड की टंडवा पंचायत में आयोजित दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन कुटुंबा विधानसभा के विधायक ललन राम ने मंच पर फिल्मी गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विधायक का यह अनौपचारिक और सहज अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।