गिरिडीह: जमुआ के बदडीहा-2 में अवैध खनन का विरोध करने पर एक दिव्यांग शिकायतकर्ता के साथ की गई मारपीट,कार्रवाई की लगाई गुहार
जमुआ के बदडीहा-2 पंचायत में अवैध खनन का विरोध करने पर एक दिव्यांग शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने रविवार को 10 बजे जिला प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित देवनंदन राय ने आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि पर कथित अवैध पत्थर खनन की शिकायत करने के बाद उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।