शाहजहांपुर: मलबे से जाम सिटी बस रूट, ई-बसों का संचालन प्रभावित, रास्ते की बदहाली बनी कारण
शाहजहांपुर।शहर में सिटी बस रूट पर पड़े मलबे के कारण ई-बसों के संचालन में गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं। ककरा रेलवे लाइन से पावर हाउस होते हुए बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर मलबा जमा होने से बसों का निकलना मुश्किल हो गया है। खास बात यह है कि इसी रूट पर स्थित चार्जिंग स्टेशन से ही ई-बसें चार्ज होकर यात्रियों को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना होती हैं।