इटावा: इटावा में मुंगफली से लदा ट्रक कार और बाइक को बचाने में सामने डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक समेत 3 सवारी फंसे
Etawah, Etawah | Dec 28, 2025 इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर 12:30 बजे आईटीआई चौराहा के पास संचेतना डिग्री कॉलेज के सामने कार और बाइक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर के तीनों एक्सेल टूटकर अलग हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।