जबलपुर: खमरिया अस्पताल तिराहे के पास एंबुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत
बीती रात करीब एक बजे रांझी से पिपरिया जा रहे 36 वर्षीय बाइक सवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बुरी रौंद दिया, जहां बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही मरीज को लेकर जबलपुर मेडिकल ले जा रही एंबुलेंस भी बाइक सवार को रौंदने के बाद सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलते ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने फौरन खमरिया पुलिस और 108 को सूचना दी।