पन्ना: नामांकन के समय उम्मीदवारों को देना होगा नए बैंक खाते का विवरण, कलेक्टर ने दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 28, 2024 पन्ना कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को नया बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नए बैंक खाते से ही उम्मीदवार संबंधित लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन व्यय कर सकेंगे।