कांके: राजभवन में राज्यपाल ने स्व. सीताराम मारू के जन्म शताब्दी दिवस पर स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया
Kanke, Ranchi | Oct 11, 2025 राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्व. सीताराम मारू के जन्म शताब्दी दिवस पर स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि स्व. सीताराम मारू मां भारती के ऐसे तपस्वी और कर्मठ सपूत थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया।