मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 555 जोड़ों की शादी कराई गई। शासन और जिला प्रशासन के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच 555 दुल्हने भविष्य के सपने संजोकर अपने घर के लिए विदा हो गईं। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें घर गृहस्थी के सामान भी उपलब्ध कराए गए।