बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वीर कुमार चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उस युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।