बेगूसराय: बेगूसराय लोकसभा से NDA उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने जीत के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा- परिणाम उम्मीद के विपरीत
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से NDA उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं वह शिरोधार हैं. लेकिन उम्मीद के विपरीत आया है. विकास का एजेंडा मेरा भाव रहेगा. बिहार में जो परिणाम आया है वह भी उम्मीद के विपरीत है. बिहार की जनता एवं बेगूसराय की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि आत्म चिंतन करने की जरूरत है.