टिकारी के मऊ स्थित डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रविवार संध्या सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक स्वर्णकार की पत्नी स्व. मंजू कुमारी की 60वीं जयंती के अवसर पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ने स्व. मंजू कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय मंजू कुमारी ने इस महाविद्यालय में व्याख्याता के रूप में सेवाएँ दीं तथा सबको जोडे रखा।