शामली: केरटू के पास ट्रक की टक्कर से हरियाणा निवासी महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Shamli, Shamli | Oct 18, 2025 शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा राज्य के बीजना गांव निवासी साहब सिंह ने झिंझाना थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसके चाचा सुमेर सिंह अपनी पत्नी कुसुम के साथ जसोई नंगला से वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच केरटू के पास एक ट्रक की टक्कर से कुसुम की मौत हो गई, जबकि सुमेर सिंह का गंभीर हालत में करनाल में उपचार चल रहा है।