अनूपगढ़ क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में एक युवक के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था जिसे फैक्ट्री के कर्मचारियों और मालिक ने पकड़ लिया। फैक्ट्री के मालिक निशांत जसुजा ने आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि आरोपी रणजीत पूर्व में भी उनकी फैक्ट्री में सात बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। सूचना मिलने एएसआई रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।