मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे पर बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल
बताते चले कि शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे प्रयागराज जिले के सुरवा दलापुर गांव निवासी 65 वर्षी शहाबुद्दीन किसी काम से भदोही जिले के गोपीगंज बाजार गए थे बाइक से घर वापसी के दौरान नए पूरवा चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चला रहे उनके बेटे 21 वर्षीय रियाजुल हक की मौके पर मौत हो गई पिता की घायल अवस्था में इलाज जारी