रावतभाटा: रावतभाटा के राणा प्रताप सागर बांध में पानी की आवक फिर शुरू, कैचमेंट में 30.8 मिमी बारिश के बाद 877 क्यूसेक पानी पहुंचा
विजय सिंह ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि रावतभाटा में तीन दिन बाद हुई बारिश का असर राणा प्रताप सागर बांध पर दिखाई देने लगा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार कैचमेंट क्षेत्र में 24 घंटे में 30.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिससे बांध में 877 क्यूसेक पानी की आवक शुरू हो गई। फिलहाल बांध का जलस्तर पूर्ण भराव से करीब 18 फीट नीचे है और बिजली उत्पादन के लिए पानी नहीं छोड़ा जा