चूरू शहर के नई सड़क पर एक टेम्पू रिपेयरिंग की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से गुरुवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक आथुणा मोहल्ला वार्ड नंबर 13 निवासी 48 वर्षीय युनुस खां कायमखानी ने रिपोर्ट दी कि वह टेम्पू रिपेयरिंग का कार्य करता है।