देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलेकट्रेट में DM सविन बंसल की उपस्थिति में हुआ एमओयू, जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने पर होगा कार्य
देहरादून जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बैगर्स कॉर्पोरेशन लि0 के साथ एमओयू किया है। डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पिछले 03 माह से इस प्रोजेक्ट पर कार्य रहे थे, जो आखिरकार गुरूवार को धरातल पर उतर गया है।