चरखारी: चरखारी में ईद-उल-अज़हा का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया, मुल्क की तरक्की के लिए मांगी गईं दुआएं
चरखारी कस्बे में ईद-उल-अज़हा के मौके पर कौमी एकता और आपसी सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। यहाँ की ऐतिहासिक ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सरफुद्दीन ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। इस मुकद्दस मौके पर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए हजारों हाथ दुआ में उठे। नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।