देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में संस्कृत महाविद्यालय के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के प्रयासों से
शनिवार को शाम 5 बजे जानकारी प्राप्त हुईं है कि गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के प्रयासों से देवेंद्रनगर के शासकीय संस्कृत महाविद्यालय को 15 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिली है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बीते दिनों 26 जनवरी को इसकी घोषणा की थी।