सूरजपुर: पार्वतीपुर में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, पिकअप सवार 2 लोग हुए घायल
जयनगर थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन क्रमांक CG16CP 2803 में सवार बैकुंठपुर डबरीपारा निवासी आलमगीर (पिता कुतुबुद्दीन) और सोनहत निवासी राममिलन (पिता प्रभुराम) बैकुंठपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।